॥नर््ढ्ढक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: जंदाहा थाना के डीह बुचौली गांव निवासी हार्डकोर नक्सली सह हत्या मामले में नामजद रामदेव राम को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उसके घर से अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार रामदेव अपने ग्रामीण ¨बदेश्वर राम की हत्या मामले में नामजद है और फरार चल रहा था। ज्ञात हो कि 17 अप्रैल 2017 की रात डीलर ¨बदेश्वर राम की गोली मारकर और टेंगारी से उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह बाइक से दो अन्य साथियों के साथ जंदाहा बाजार से घर लौट रहे थे। इस बीच चांद सराय से बुचौली जाने वाली ग्रामीण सड़क पर घेर कर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी ने रामदेव राम, उसके पुत्र मुन्नीलाल राम, रामदेव राम की पत्नी व पतोहू के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ज्ञात हो कि 28 अप्रैल 2006 की रात जंदाहा बाजार स्थित केनरा बैंक लूट और जंदाहा थाना पर हुए नक्सली हमले में भी पुलिस अनुसंधान के दौरान हार्डकोर नक्सली रामदेव राम को आरोपित बनाया गया था। सैकड़ों नक्सलियों ने जंदाहा बाजार स्थित केनरा बैंक में लूट का प्रयास किया था और नाकाबंदी कर जंदाहा थाना पर हमला कर गोलियां चलाई थी।

Posted By: Inextlive