हाल ही में फ्रांस के प्रेसीडेंट इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के फिगर परकमेंट करके चर्चामें आये अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के विचित्र बयान और उनकी रंगीनमिजाजी कोई नयी बात नहीं है। पहले भी उनके अफेयर्स और शादी चर्चा में रही है। ज्‍वेलरी और वॉच डिजाइनर और फैशन मॉडल मेलेनिया ट्रंप उनकी जिंदगी में आने वाली अकेली महिला नहीं हैं। उनकी नजरे इनायत फैशन मॉडल्‍स से लेकर स्‍पोर्टस और ब्‍यूटी कंप्‍टीशंस से जुड़ी हर तरह की महिलाओं पर रहीहै। आइये जाने प्रेसिडेंट ट्रंप की जिंदगी से जुड़ी कुछ महिलाओं के बारे में।

ईवाना ट्रंप
ईवाना डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी थीं। वे एक ओलंपिक स्तर की स्केटर और फैशन मॉडल थीं। दोनों के बड़े झगड़े के बाद हुए तलाक के बाद उनमें काफी दूरी आ गयी थी। अब बताते हैं कि वे फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं।

स्ट्रामी डेनियल
कहा जाता है कि जिस समय मेलेनिया ट्रंप डोनाल्ड के बेटे ब्रॉयन को जन्म देने वाली थीं उसी दौरान वो पोर्न स्टार स्ट्रामी डेनियल के साथ रिलेशन में थे।
फ्रांसीसी प्रेसीडेंट की पत्नी के फिगर के कायल हुए ट्रंप

कारा यंग
2005 के आसपास कारा यंग डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्ते में थीं। कारा एक फैशन मॉडल, एक्ट्रेस और व्यवसायी हैं। कहा जाता है कारा को छोड़ने का फैसला ट्रंप ने उनके अश्वेत होने के कारण किया था, हालाकि इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
ट्रंप के खिलाफ पहला महाभियोग का प्रस्ताव अमेरिकी सदन में पेश हुआ

इंग्रिड सेनहेवे
इंग्रिड सेनहेवे और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 1997 के दौरान एक अल्पकालिक अफेयर रहा था। इंग्रिड एक मशहूर फैशन मॉडल रही हैं।
मेलानिया भी न रोक सकीं ट्रंप-पुतिन की बातचीत

काइली बाक्स
न्यूजीलैंड की सुपर मॉडल काइली बाक्स और डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी लंबा अफेयर चला और आज भी ब्रेकअप के बाद वे दोनों अच्छे दोस्त हैं।

रोवन ब्रेवर
ये भी एक अभिनेत्री और फैशन मॉडल रही हैं। रोवन ने बीते साल डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर महिलाओं से अच्छा व्यवहार ना करने का आरोप भी लगाया था।

कार्ला ब्रूनी
फ्रांस के प्रेसिडेंट निकोलस सरकोजी की पत्नी होते हुए फ्रांस की प्रथम महिला रही कार्ला ब्रूनी ने खुद कभी ये नहीं स्वीकार किया कि वे ट्रंप के साथ रिश्ते में रही हैं लेकिन इसके बावजूद ये चर्चा आम रही है कि वे दोनों काफी करीब थे। हालाकि अलग होने के बाद वे अब एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth