किसी टीवी सीरियल या मसाला फिल्‍म के लिए ये नजारा आम है कि एक पति अपनी पत्‍नी को किसी दूसरे मर्द के साथ मोहब्‍बत करते देख ले तो उसके तन बदन में आग लग जाती है। उसके बाद पत्‍नी तो किनारे हो जाती है और दोनों मर्दो के बीच शुरु होती है भयानक फाइट। जिसका अंजाम काफी खतरनाक होता है। अगर हम यह कहें कि ये लव ट्रायंगल किसी फिल्‍म या सीरियल में नहीं बल्‍िक ऐनीमल प्‍लैनेट चैनल पर दिखा है। तो शायद आप चौंक जाएंगे। आपकी ही तरह दुनिया के लाखों लोग तब चौंक गए जब उन्‍होंने समुद्री पेंग्‍विन के बीच देखा ऐसा ही खतरनाक लव ट्रायंगल जिसका अंजाम भी हिंदी फिल्‍मों जैसा ही था।

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने रिसेंटली पेंग्विन पर बनाई एक छोटी सी क्लिप टि्वटर पर शेयर की। शुरु में तो यह एक नॉर्मल एनिमल डॉक्यूमेंटरी सी लग रही थी। कुछ सेकेंड के बाद इसमें दिखा कि समंदर के सफर से लौटे एक मेल पेंग्विन ने जब अपनी पत्नी के साथ दूसरे मेल पेंग्विन को देखा तो वो आपे से बाहर हो गया। हिंदी फिल्म के हीरो की तरह बस उसने ठान ली कि अपने प्यार के रास्ते में आने वाले को हटाकर ही दम लेगा। इसके वो पति पेंग्विन दूसरे मेल पेंग्विन से भिड़ गया। इन दोनों पेंग्विन की लड़ाई कई मिनट तक चली। दोनों की फाइट कुछ देर में खूनी खेल में तब्दील हो गई। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए और दोनों की बॉडी से खून बह रहा था।

इन दोनों मेल पेंग्विन की लड़ाई के दौरान प्रोग्राम का एंकर बता रहा है कि यूं तो पेंग्विन बर्ड्स की कैटेगरी में आते हैं लेकिन वो उड़ नहीं पाते हैं। समंदर में मीलों तक तैरने की क्ष्ामता के कारण उनके पर हल्के नहीं बल्िक हड्डियों के सॉलिड जाल से बने होते हैं। यहीं वजह है कि उनके परों की मार से ये फाइट खूनी खेल में तब्दील हो गई। काफी देर की लड़ाई के बाद मादा पेंग्विन ने तो लड़ाई में भारी पड़ने वाले पेंग्विन का हाथ थामकर अपनी स्टोरी की हैपी एंडिंग कर ली, लेकिन इस वीडियो को देखकर लाखों लोग काफी सकते में आ गए। टि्वटर पर करीब ढाई लाख बार यह वीडियो रीटि्वीट किया गया और इससे कहीं ज्यादा बार देखा गया। जानवरों में 'पति पत्नी और वो' वाले लव ट्रायंगल के ऐसे नजारे को देखकर लोगों ने एक से बढ़कर अजीबोगरीब कमेंट भी किए। आप भी देखें कि कैसे हुआ इस लव ट्रायंगल का दि एंड। Video source: twitter.com/NatGeoChannel

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी देखें: दुनिया के अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन! जब कुत्ते की जान बचाने को लोग जुटे जी जान से

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra