-सूर्योदय से लेकर रात दस बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त

LUCKNOW: सोमवार को धनतेरस को देखते हुए जहां राजधानी के प्रमुख बाजारों में रौनक नजर आने लगी वहीं इस बार दिनभर खरीदारी का मुहुर्त होने से व्यापारियों को पिछले साल की तुलना में अधिक सेल की उम्मीद भी है। दीपावली के दो दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस पर नए सामानों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन मुहूर्त के अनुसार पूजा पाठ भी करते हैं। सोमवार को सूर्योदय से लेकर रात 9.45 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहुर्त है। इस दौरान सोना चांदी, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स सामान और प्रापर्टी सहित अन्य सामानों की खरीदारी होगी।

शाम 5.21 से रात 9.45 बजे करें पूजा

सोमवार शाम को वृष लग्न में पूजन का विशेष योग है। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शाम 5.21 बजे से रात 9.45 बजे तक लोग पूजा कर सकेंगे। पं। राधेश्याम शास्त्री के अनुसार सोमवार को सूर्योदय से लेकर रात 11.47 बजे तक धनतेरस रहेगा। इस दिन प्रापर्टी, जमीन, जायदाद, सोना, चांदी, बर्तन और अन्य कीमती धातु खरीदना शुभ माना जाता है। शाम 5.21 बजे से रात्रि 9.45 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना और पूजन करना सबसे अधिक फलदायी रहेगा।

ऐसे करें भगवान धनवंतरि की पूजा

सोमवार की शाम भगवान धनवंतरि की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर परिवार के साथ पूजन करे। दीप, धूप, इत्र, पुष्प, गंगा जल, अक्षत, रोली से भगवान का आह्वान करना चाहिए। पं। राधे श्याम शास्त्री के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरि अमृत के साथ प्रकट हुए थे। सभी उनसे निरोग रखने की प्रार्थना करते हैं। चिकित्सक भी भगवान धनवंतरि की पूजा कर समाज को रोग मुक्त रखने की प्रार्थना करते हैं।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

सोमवार को पड़ने वाली 'धनत्रयोदशी' उन लोगों के लिए मंगलकारक होगी जो कर्ज में हैं। इस दिन ऋण मोचन का विशेष योग है। लंबे समय से जो लोग अब तक कर्ज नहीं चुका सके हैं वह पूजा के बाद ऋण वापस करें। उन्हें अगले धनतेरस तक कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि धनतेरस के दिन किसी को न तो उधार लेना चाहिए और न ही उधार देना चाहिए। शाम 5.21 बजे रात्रि 9.45 बजे तक पूजन के बाद बाद ऋण चुकाना शुरू करें।

सुबह 7.05 से 7.50 बजे तक

इस दौरान जमीन, जायदाद, मकान, दुकान के साथ आभूषण, सोना, चांदी खरीदना श्रेयस्कर है।

सुबह 9.21 बजे से शाम 5.53 बजे तक

इस दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों के साथ टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मेाबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण खरीदना अच्छा रहेगा।

दोपहर 2.27 बजे से शाम 5.00 बजे तक

यह समय बर्तन और घर के लिए सजावटी सामान खरीदना अच्छा होगा।

--------------

बाक्स

5 नवंबर- धनतेरस

6 नवंबर- नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली

7 नवंबर- दीपावली

8 नवंबर- गोवर्धन पूजा

9 नवंबर- भाईदूज

दीपावली पर पूजन के लिए लग्न के अनुसार करें पूजा

वृश्चिक लग्न सुबह 6.56 बजे से 9.15 बजे तक रहेगा

कुंभ लग्न दोपहर 1.05 से दोपहर 2.35 बजे तक होगा

वृष लग्न शाम 5.46 से शाम 7.42 तक होगा।

घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान के लोग इन लग्नों में पूजन कर सकेंगे।

सिंह लग्न रात 11.50 से सुबह में 3.06 बजे तक

यह समय महानिशा पूजन और मंत्र सिद्ध करने वालों के उपयुक्त होगा।

Posted By: Inextlive