-मौसम का वर्तमान मिजाज वेस्टर्न डिस्टर्बेस का है असर

-पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से चल रही ठंडी हवाएं

VARANASI

मौसमी मिजाज ने करवट ली और आसमान ने बूंदे गिरायी। जिसका असर दूसरे दिन सोमवार को भी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। जिसका नतीजा रहा कि लोगों ने खासी ठंडक का एहसास किया। पर यह तो अभी सिर्फ एक ट्रेलर भर है। असली ठंड का असर तो आसमान से बादल हटने के बाद दिखेगा। जी हां, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आसमान में छाये बादलों ने ठंडक को रोक रखा है उनके हटते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हां, बादलों के छंटने में एक दो दिन का समय लगेगा।

जनवरी तक पड़ेगा करारा जाड़ा

मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय बताते हैं कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस ने बनारस का मौसमी मिजाज बदला है। जम्मू कश्मीर में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेस क्रिएट हो रहा है। आने वाले दो चार दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेस मैदानी इलाकों में सक्रिय होंगे। जिसका असर यहां कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। बताया कि जनवरी लास्ट तक ठंडी का अच्छा असर दिखेगा। उसके बाद ठंड से राहत की उम्मीद की जा सकती है। बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी बनारस के तापमान में गिरावट लायेगी। इधर मौसम विभाग ने 24 घंटे के अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान ़13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Posted By: Inextlive