फ्राइडे को धूप खिलने से लोगों को मिली राहत, सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य जारी

- लोक निर्माण विभाग ने 14 में से 10 संपर्क मार्गो पर यातायात किया बहाल

DEHRADUN: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद फ्राइडे को मौसम ने राहत दी। दिनभर चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे खोलने में जुटी रही। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने 14 में से 10 संपर्क मार्गो पर यातायात बहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंडे से फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश के आसार हैं।

केदारनाथ में विद्युत आपूर्ति ठप

फ्राइडे को चटख धूप ने लोगों को राहत का एहसास कराया। साफ मौसम में केदारनाथ में 15 लोगों की टीम बर्फ साफ करने में जुटी रही। धाम में एक माह से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पैदल रास्ता बर्फ से पटा हुआ है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में करीब आठ से नौ फीट मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई है। दूसरी ओर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जिले में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण संडे से फिर मौसम रंग बदल सकता है। सैटरडे को मौसम शुष्क बना रहेगा।

Posted By: Inextlive