- तेजी से एक्टिव हो रहे हैं बैक्टीरिया और वायरस

- हर तीसरे घर में इन बीमारियों से परेशान है गोरखपुराइट्स

GORAKHPUR : मौसम के बदले मिजाज ने न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचाया है बल्कि गोरखपुराइट्स को बीमार कर दिया है। मार्च के लास्ट और अप्रैल के फ‌र्स्ट वीक में न होने वाली बीमारियां भी अब गोरखपुराइट्स को सीजनल की तरह सता रही हैं। हर तीसरे घर का एक शख्स मौसम के इस मिजाज से परेशान है। मौसम के इस मिजाज से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से एक्टिव हो रहे हैं जिससे अनेक तरह की बीमारियां अपने पांव पसार रही हैं।

टेंप्रेचर डिस्टर्बेस बना रहा बीमार

मौसम के बदलते मिजाज से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। साथ ही मौसम के इसी मिजाज ने बैक्टीरिया और वायरस को तेजी एक्टिव होने का मौका दिया जिसके कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन गर्म और रात ठंडी हो रही है। इसी मौसम में बैक्टीरिया और वायरस दोनों तेजी के साथ एक्टिव होते हैं। इन वायरस और बैक्टीरिया की वजह से सबसे अधिक प्रॉब्लम पेट में होती हैं।

मौसम के अचानक बदलते रूप से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से एक्टिव हो रहे हैं। इससे पेट संबंधी प्रॉब्लम अचानक काफी बढ़ गई है जबकि इस समय अक्सर स्किन संबंधी डिजीज के मरीज अधिक मिलते थे।

डॉ। एस श्रीवास्तव, फिजीशियन

मौसम में चेंज के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से एक्टिव हो गए हैं। इससे मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सबसे अधिक लोग पेट से परेशान हैं।

डॉ। सुधांशु शंकर, फिजीशियन

सता रही ये बीमारियां

- जांडिस

- कब्जियत

- उल्टी

- दस्त

- पेट दर्द

- बुखार

- डिहाइड्रेशन

- हाथ पैर में सूजन आना

- टॉयलेट में खून आना

Posted By: Inextlive