वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में माैसम बिगड़ा रहेगा। आज कहीं भारी बारिश तो कहीं छीटे पड़ेंगे। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी भारत में भी हालात बिगड़े रहेंगे। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक कल की तरह आज भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं काफी तेज चलेगी। सबसे ज्यादा तेज हवाएं उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और हरियाणा में चलेंगी। ओले गिरने की भी संभावना
सब हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफानी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश और ओलों से हालात बिगड़ने के आसार हैं। इसके अलावा आज पूर्वोत्तर भारत में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। यहां आज अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम व मेघालय में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। यहां ओले गिरने से हालात बिगड़ सकते हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बाैछारें पड़ेगी। यहां पर हवाएं भी तेज चलेंगी।

Posted By: Shweta Mishra