उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में आज माैसम बदला-बदला रहेगा। जानें आज कहां-कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। हिमालय के पश्चिम में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन दिनों उत्तर भारत में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में भारतीय माैसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में भी माैसम बदला-बदला रहेगा। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेगी। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों ऐसा रहेगा माैसम वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के माैसम की बात करें तो आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा यहां कल 25 मार्च को भी कई राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 मार्च को पश्चिम बंगाल व सिक्किम में माैसम बिगड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में माैसम बिगड़े रहने के आसार
उत्तर भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत में माैसम बिगड़े रहने के आसार बने है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक  तमिलनाडु और रायलसीमा जैसे देश दूसरे कई राज्यों के तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra