आज उत्तर व पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। जानें कहां-कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। उत्तर भारत में आज माैसम सामान्य रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से होने वाली बारिश का  आज प्रभाव काफी कम रहेगा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज अधिकांश राज्यों में धूप खिली रहेगी। हालांकि वहीं आने वाले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसकी वजह से 28 मार्च से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। हीट वेव चलने की आशंका है


वहीं आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में तूफानी हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगहों पर छुटपुट बारिश के अासार हैं। इसके अलावा ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं और गरज के साथ बाैछारें पड़ सकती हैं। वहीं आज गुजरात के तटीय इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका है। हीट वेव की स्थिति यहां अगले 24 घंटे तक रहेगी। तापमान में हो सकते हैं बदलाव

वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटे में कुछ जगहों पर बदलाव हो सकते हैं। एक दिन पहले के तापमान पर नजर डालें तो अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण भारत व इससे सटे मध्य भारत के अधिकतम तापमान में अगले 2-3 दिनों के दौरान  खास बदलाव नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में अगले 4 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra