देश में आज कुछ राज्यों में आंधी तो कुछ जगहों पर हीट वेव चलेगी। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों माैसम मिजाज भी अलग-अलग है। ऐसे में आज पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में लोगों ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज बिहार, झारखंड, सिक्किम,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल छाए रहेंगे व छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की आंशका है। आज कई इलाकों में हीट वेव से गर्मी बढ़ने के अासार


अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक व अासपास के इलाकों की बात करें तो माैसम का मिजाज बिगड़ सकता है। यहां आज अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल भी रहेंगे। वहीं पश्चिम व मध्य भारत की बात करें तो राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में हीट वेव चलने से गर्मी बढ़ने के अासार हैं। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना

राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र व गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान गर्मी अधिक रहेगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4-5 दिनों के दौरान और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकांश जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra