उत्तर भारत में आज भी आंधी-तूफान चलने के आसार है। वहीं पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में बारिश की आशंका है। जानें आज किस राज्य में कैसा रहेगा माैसम का हाल...


कानपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन दिनों उत्तर पश्चिमी भारत प्रभावित है। आज भी हिमालय के पश्चिम में और उससे सटे मैदानी इलाकों में भारी बारिश के अासार बने हैं। अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों में जगहों पर धूल भरी हवाएं व आंधी चलेंगी। हवाओं की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इन राज्यों में भी आज चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं


भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में भी हवाएं तेज चलेंगी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी हवाओं का कुछ ऐसा ही हाल रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हवाएं  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। असम और मेघालय में भारी बारिश होने के भी आसार है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका

इसके अलावा दक्षिण भारत के माैसम पर नजर डालें तो आज यहां के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। तटीय आंध्र प्रदेश में हवाएं करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। यहां कई इलाके बारिश से सराबोर रहेंगे। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी हवाएं काफी तेज चलने के अासार हैं। विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी में आज लू चलने की वजह से लोग बेहाल रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra