हिमालय क्षेत्र में बने वेस्टर्न की वजह से उत्तर भारत व इससे सटे इलाकों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा देश के कई दूसरे इलाकों में भी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के इलाके आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित हो सकते हैं। यहां आज भी तूफानी हवाएं चलेंगी। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो यहां हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा से लेकर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो बारिश तो कहीं ओले भी गिर सकते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 16 और पंजाब व हरियाणा में 17 अप्रैल को भी भारी वर्षा की संभावना है।इन राज्यों में माैसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा रह सकता
वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में माैसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा रह सकता है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अांधी चलने के आसार हैं। यहां भी हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चल चलेंगी। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंतरिक महाराष्ट्र में आज कहीं गरज के साथ छींटे तो कहीं ओले गिरने की आशंका है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आंधी चलने के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra