उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ने फिर दस्तक दे दी है और माैसम में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में माैसम का मिजाज भी अलग-अलग है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस इन दिनों उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर में बनता दिख रहा है। इसकी वजह से उत्तर भारत में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में धूल भरी हवा व आंधी की संभावना है। उत्तर भारत में चलेंगी धूल भरी हवाएं चलेंगीभारतीय माैसम विभागकी मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। यहां पर हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। दिल्ली में कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। यूपी में भी इसका असर दिखेगा। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश की आशंका हैं।


इन इलाकों में आज भी रहेगा लू का असर

पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 50-60 किमी प्रति घंटे से हवाएं व छीटें पड़ने के असाार हैं। वहीं तमिलनाडु, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे व छत्तीसगढ़, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी। विदर्भ व मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों लू चलेगी। गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठावाड़ा और तेलंगाना में भी लू का असर है।

Posted By: Shweta Mishra