पूर्वोत्तर भारत में आज भी आंधी व तेज हवाओं की वजह से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा पूर्वी भारत-मध्य व दक्षिण भारत में कहीं गर्मी तो कहीं हीट वेव चलेंगी। जानें आज कहां-कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश में इन दिनों कहीं गर्म हवाएं तो कहीं दिन का तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं कुछ जगहों पर आंधी और तेज हवाओं से लोग परेशान हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और बिहार में हवाएं काफी तेज चलेंगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर में भी सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। वहीं इसके अलावा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में केरल में भी कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में चलेगी लू, बढ़ेगी गर्मी
वहीं आज कुछ इलाके लू की चपेट में रहेंगे। पूर्वी मध्य प्रदेश में कई इलाकों में आज लू काफी तेज चलेगी। मराठवाड़ा के भी कई इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। रायलसीमा, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान की बात करें तो यहां कुछ हिस्सों में भी लू का कहर बरपेगा।  महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी लू चलने से लोग बेहाल रहेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों में लोग गर्मी व उमस से भी परेशान रहेंगे। वहीं आने वाले 48 घंटे में यूपी के अलावा उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में भी लू काफी तेज चलेगी और गर्मी भी बढेेंगी।

 

Posted By: Shweta Mishra