आज भी देश में कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं ओलों व तेज हवाओं से हालात बिगड़े रहेंगे। आइए जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...


* जम्मू व हिमाचल गिर सकते हैं ओले  * दिल्ली और यूपी में बारिश के आसार * असम व मेघालय में चलेंगी तेज हवाएंकानपुर। हिमालय क्षेत्र में इन दिनों एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)  की वजह से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं तेज हवाएं चल रही हैं। आज भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज कहीं छुटपुट तो कहीं भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर बर्फबारी व ओले गिरने की भी आशंका हैं। उत्तर भारत में हवाओं संग हो सकती बारिश


भारतीय मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली एवं यूपी में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। इन राज्यों में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य व पूर्वोत्तर भारत में ऐसा रहेगा हाल

वहीं आज उत्तरी राजस्थान के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में कई जगहों पर बारिश की संभावना हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के मताबिक आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम के भी अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं।

Posted By: Shweta Mishra