हिमालय क्षेत्र में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज उत्तर भारत के कई राज्यों में माैसम खुशनुमा रहेगा। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। हिमालय क्षेत्र में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर भारत के राज्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकांश राज्यों में बादल छाए रहने की वजह से माैसम खुशनुमा है। दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कल धूल भरी आंधी चली। कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में माैसम ऐसा ही बना रहेगा। हवाओं की गति 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना


वहीं आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और  उत्तर प्रदेश में दिन में बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों में आज भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की आशंका बनी है। ओले भी गिर सकते हैं। माैसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में आज धूल भरी हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।इन राज्यों में भी आज माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा

वहीं पूर्वी भारत व मध्य भारत में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हालात बिगड़ें रहेंगे। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। यहां भी सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी धूल भरी हवाएं तेज चलेंगी।

Posted By: Shweta Mishra