आज कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं से हालात बिगड़े रहेंगे। इसके अलावा कुछ जगहों पर अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान चलने की आशंका है। जानें आज के मौसम का हाल...


कानपुर। देश में आज से अगले 24 घंटे में मौसम करवट लेने वाला है। इससे अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज भी अलग रहेगा। आज भी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर ओडिशा, झारखंड व इससे सटे बिहार में कुछ जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक कल रविवार की अपेक्षा आज बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव कम होगा। पूर्वोत्तर भारत में बन सकते आंधी-तूफान जैसे हालातवहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो आज यहां मौसम तेजी से बिगड़ेगा। मुख्य रूप से असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इन राज्यों में आज भारी बारिश होगी। इसके अलावा बादल गजरने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर में अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।  


उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा माैसम

इसके अलावा उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बदलता दिखेगा। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो जाने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हवाएं काफी तेज चलेंगी। 19 और 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर बर्फबारी होने की भी आशंका हैं। इससे ठंड भी बढ़ेगी।

Posted By: Shweta Mishra