दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंधी-पानी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेंगी।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कर्नाटक, पुद्दुचेरी, केरल और तमिलनाडु के इलाकों में आंधी-पानी और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ेगी। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति बढ़कर 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों में भारी बारिश के अासार बन रहे हैं। राजस्थान में धूल भरी आंधी और विदर्भ में चलेगी लू
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में जारी चेतावनी के मुताबिक दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेगी। पश्चिम उत्तर भारत के इलाकों में धूल भरी आंधी और लू से मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकलें और तरल पेय का भरपूर सेवन करें।

Posted By: Shweta Mishra