अफगानिस्तान आैर उससे लगे पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर आैर मध्य भारत शीतलहर की चपेट में रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा आैर कुछ प्रदेशों में पाला की स्थिति रहेगी।


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात के इलाके और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार बन रहे हैं। इन इलाकों में ठिठुरन रहेगी और तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।पंजाब और हरियाणा में पाला, पूर्वोत्तर में घना कोहरा
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में पाला के हालात रहेंगे। इसके अलावा सुबह के समय पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यहां के तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है वहीं पश्चिमोत्तर और पश्चिम मध्य भारत में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh