उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर बरपा है। एक ओर राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए रेड अलर्ट तो दिल्ली में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश में इन दिनों उत्तर भारत का गर्मी व लू से बुरा हाल है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मुताबिक इन दिनों दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू व गर्मी का कहर बरकार है। हालांकि आज राजधानी दिल्ली में थोड़ी राहत के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के अासार हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। राजस्थान में चलेगी लू व गर्मी से बेहाल रहेंगे


माैसम विभाग ने गर्मी को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसकी वजह से आज भी राजस्थान में लोग गर्मी व लू के थपेड़ों से बेहाल रहेंगे। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और रात में राहत मिल रही है। हालांकि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बाैछारे पड़ सकती हैं। बिहार में भी उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। आज पटना और गया के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि की आशंका है।


यूपी में आंधी तो असम होगी भारी बारिश
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज कुछ इलाकों तेज हवाएं तो कुछ इलाकों में आंधी चलेगी। वहीं रायलसीमा और तमिलनाडु, पुदुचेरी, जम्मू.कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।

Posted By: Shweta Mishra