आज पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई भागों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जानें कहां-कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। आज पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां पर अधिकांश स्थानों पर बारिश व तेज हवाओं की वजह से जनजीवन बेहाल रहेगा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकाें के मुताबिक आज भी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज आंधी और गरज के साथ बारिश होगी। यहां अगले तीन दिनों तक हालात कुछ ऐसे ही बिगड़े रहेंगे। 30 और 31 मार्च को भी पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार बने हैं।  केरल में होगी बारिश
दक्षिण भारत में भी आज कुछ जगहों पर बारिश होगी। केरल में हवाओं व गरज के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं आज पश्चिम मध्य प्रदेश तटीय सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्र में हीट वेव (गर्म हवाएं) चलने की संभावना है। भारतीय माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में हीट वेव चलेंगी। वहीं तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में दिन के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra