माैसम : यूपी-बिहार में छुटपुट बारिश तो असम में आंधी, जानें उत्तर से पूर्वोत्तर भारत तक का माैसम
कानपुर। हिमालय के पश्चिम में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन दिनों उत्तर व पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज बदला-बदला है। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलेगी। इसके साथ ही और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में माैसम बिगड़ सकता है। कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी व तेजहवाएं चलने की भी संभावना है। भारत के इन हिस्सों में बदलेगा तापमान
वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी इन दिनों कई जगहों पर बारिश व तेज हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में और 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ छुटपुट बाैछारें पड़ेंगी। तापमान परिवर्तन की बात करें तो अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।