उत्तर भारत में जहां लोग आज भी हीट वेव लू से बेहाल रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर भारत में कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। आइए जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। देश में इन दिनों कई इलाकों का गर्मी व लू से बुरा हाल है। ऐसे में लोग इससे निजात पाने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अगले 48 घंटों में केरल के तट पर दस्तक देगा। इससे कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। वहीं आज के माैसम पर नजर डालें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में माैसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। कहीं लू व गर्मी तो कहीं तेज हवाओं व भारी बारिश की आशंका है। लू व गर्मी से इन राज्यों का बुरा हाल


राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही हैं। पश्चिम राजस्थान में आज भी कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का कहर बरपेगा। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लोगों को आज भी राहत मिलने के अासार नहीं है। वहीं दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी कई इलाकों गर्मी व लू का प्रभाव रहेगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश व विदर्भ, में गर्मी अगले 3 से 4  दिन तक गर्मी परेशान करती रहेगी। उत्तर भारत के इन राज्यों में आंधी

उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम यूपी में धूल भरी आंधी के आसार हैं। छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी में हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश से सराबोर रहेंगे ये राज्य वहीं बारिश की बात करें तो आज पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्य में भारी बारिश की आशंका है। माैसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, असम और मेघालय में आज कई इलाके बारिश से भीगेंगे। सोमालिया तट, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र व मन्नार की खाड़ी में हवाएं तेज चलेंगी। ऐेसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।

Posted By: Shweta Mishra