पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं पूर्वी यूपी और बिहार-झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बौछार लोगों को लू के थपेड़ों से राहत दिलाएगी।


कानपुर। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान यहां आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, झारखंड, बिहार, ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल के इलाकों में लू से राहत मिलने की उम्मीद है। यहां मौसम बदलेगा और आंधी-तूफान के साथ बौछारों से लोगों को ठंडक मिलेगी।पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि केरल और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने मेघालय में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh