उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज बारिश होने की संभावना हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर-मध्य व दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी कहीं आंधी तूफान तो कहीं बारिश होने के आसार है। जानें आज के माैसम का हाल...


कानपुर। हिमालय क्षेत्र में इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना है। इससे आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाके प्रभावित रहेंगे। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा से लेकर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में छीटें तो कुछ इलाकों में ओले व तूफान की आशंका


वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां भी आज माैसम बिगड़ा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें तो कुछ इलाकों में ओले व तूफान की आशंका है।  यहां हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। असम और मेघालय में हालात गंभीर हो सकते हैं। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज होने की आशंका है। वहीं मध्य व दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो यहां भी अधिकांश इलाकों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। गुजरात तट के करीब 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी

अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी आंधी चलेगी। यहां भी हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचेगी। वहीं  उत्तरी अरब सागर और गुजरात तट के करीब 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। ऐसे में छुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में प्रवेश न करें। वहीं आने वाले 48 घंटे की बात करें तो उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने से माैसम काफी तेजी से बिगड़ेगा।

Posted By: Shweta Mishra