आज भी उत्तर भारत में कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बारिश व ओले गिरने के अासार हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली यूपी का होगा। आइए जानें आज के माैसम का हाल...


कानपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे तक माैसम का मिजाज बिगड़े रहने के अासार है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी।  कुछ जगहों पर बाैछार भी पड़ेंगी। वहीं उत्तराखंड में हालात गंभीर हो सकते हैं। यहां हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। ओले भी गिरने के आंशका है। दिल्ली और पश्चिम यूपी का बुरा हाल रहेगा


वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो आज कहीं धूल भरी हवाएं तो कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश का बुरा हाल रहेगा। इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान अाने की भी आशंका है। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हवाएं काफी तेज होंगी। विदर्भ और तेलंगाना में लू का कहर रहेगा

वहीं विदर्भ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर लू का कहर रहेगा। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 2 से 3 दिन तक विदर्भ व तेलंगाना का ऐसा ही हाल रहेगा। लोग चिलाचिलाती धूप में लू के थपेड़े से परेशान रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो आज यहां अधिकांश राज्य तेज हवाओं व भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी होने की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra