- दिन भर आसमान पर छाये रहे बादल, बारिश ने मौसम को किया ठंडा

- मौसम विज्ञानियों का है कहना, अभी दो तीन दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

VARANASI

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के असर से बनारस भी अछूता नहीं रहा। बूंदों के रूप में लगभग पूरे दिन आसमान से ठंडक बरसती रही। हवाएं तो पहले से ही सन सन कर बह रही थी उन्हें बूंदों का साथ मिला और ठंडक की तासीर और भी बढ़ गयी। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। दिन में भी दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, वहीं देर रात गरज चमक के साथ कई इलाकों में बारिश भी हुई।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस है एक्टिव

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस पूरी तरह सक्रिय है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा है। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय बताते हैं कि जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक कई वेस्टर्न डिस्टर्बेस क्रियेट हुआ जो बारिश और बर्फबारी का कारण बना। वहां का असर इधर अगले एक दो दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा। गनीमत यह रही कि प्रवासी भारतीय दिवस के लिए बनाये गये टेंट सिटी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। कहीं कहीं हल्का कीचड़ जरुर हुआ।

बॉक्स

किसानों को मिली राहत

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को खासी राहत दी है। कृषि जानकार महेन्द्र सिंह बताते हैं कि इस बारिश से चना, सरसों, गेहूं अन्य फसलों में पानी से नमी आ गई। रबी की फसल के लिए इस समय हुई हल्की बारिश अमृत के समान है और फसल की पैदावार में वृद्धि की उम्मीद भी जाग उठी है। इस बारिश के होने से सरसो, चना में लगने कुछ रोग और कीट नष्ट हो जायेंगे। इससे किसानों को बेवजह कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने से बच जायेंगे। जिससे उनके पैसे और मेहनत दोनों की बचत होगी।

अधिकतम चढ़ा और न्यूनतम गिरा

इधर, सारनाथ स्थित मौसम विभाग ने 24 घंटे के अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज की। पारा तकरीबन छह डिग्री लुढ़क गया। यह 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले की अपेक्षा 2.6 डिग्री सेल्यिसस अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 87 परसेंट रहा।

Posted By: Inextlive