मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं कड़ी धूप खिलने से उमस काफी ज्यादा रहेगी। एेसे में घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल...


कानपुर। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रविवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धूप चटख धूप निकलने की संभावना है। वहीं पूर्व व उत्तर पूर्व भारत, उत्तर भाारत, दक्षिण प्रयद्विपीय भारत और मध्य भारत में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की दक्षिण खाड़ी में मौसम की स्थितियां ज्यादा खराब रहेंगी। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में मछुआरों को प्रवेश न करने की सलाह दी है।पूर्व और उत्तर पूर्व भारत : कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंकामौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बिहार व झारखंड में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर पूर्व भारत में असम , नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,  मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।


उत्तर और पश्चिम भारत : इन राज्यों में खिलेगी धूपयहां आज जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश तो हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। यहां चटख धूप होने से उमस काफी ज्यादा रहेगी। वहीं पश्चिम भारत में राजस्थान में भी धूप रहेगी।


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत : बूंदाबांदी संग सुहाना मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण भारत में मौसम मिला-जुला रहेग। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका नजर रही है। वहीं केरल के मौसम पर नजर डालें तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी संग मौसम सुहाना रहेगा। मध्य भारत : आज यहां मौसम सामान्य बना रहेगावहीं मध्य भारत पर नजर डालें तो मौसम सामान्य रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उड़ीसा में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं मध्ययप्रदेश, छत्तीसगढ़  और गोवा में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

तेज हवाओं संग आज यहां भारी बारिश के आसार, उत्तर भारत के इन राज्यों में नहीं है राहत

Posted By: Shweta Mishra