शीत मानसून की वजह से इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी देश में कहीं बारिश कोहरा तो कहीं तूफानी हवाआें की वजह से बुरा हाल हो सकता है।आइए जानें आज देश में मौसम का मिजाज...


कानपुर। पूर्वोत्तर मानसून यानी कि शीत मानसून का असर अब देश में दिखने लगा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण प्रायद्विपीय भारत होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बिजली चमकने व बादल गरजने की भी आशंका है।कोहरा छाए रहने के साथ तेजी से ठंड बढ़ेगीभारतीय मौसम विभाग के अुनसार शीत मानसून की वजह से पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में धुंध की हल्की चादर चढ़ी रहेगी। इससे यहां अगले दो दिनों में तेजी से ठंड भी बढ़ेगी।चक्रवात से ये इलाके प्ररभावित हो सकते


मौसम  वैज्ञानिकों की मानें तो बीते तीन दिनों से म्यामांर के दक्षिण और उसके आसपास के इलाकों में लो प्रेशर बना है। हालांकि इसका यहां इतना प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन इससे श्रीलंका और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात आ सकता है। अंडमान और निकाेबार द्वीप समूह प्रभावित हो सकते हैं।देश में यहां तूफानी हवाएं कहर बरपा सकती

वहीं बीते दिनों पूर्वोत्तर अफगानिस्तान और सेंट्रल पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से स्थितियां गंभीर बनी हैं। ऐसे में इसका असर आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलेगी।

Posted By: Shweta Mishra