वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमालय से सटे मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभगा ने बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से उठा तेज तूफान आंध्र प्रदेश आैर तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है।


कानपुर। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, उससे सटे मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। जगदलपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर, बरेली और त्रिचुरापल्ली में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा समुद्री तूफान
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में चेतावनी जारी की है कि अगले 72 घंटों के दौरान यहां से उठा तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उससे लगे आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इससे दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है और यहां आंधी-तूफान, गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभगा ने समुद्री तूफान की वजह से इन इलाकों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी कर दी है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh