यूपी में आज अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं 23 और 24 जून को मेरठ समेत कई शहरों में बारिश के आसार है। वहीं लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर गया।


मेरठ/पटना। देश में यूपी से लेकर बिहार तक माैसम का मिजाज बदल चुका है। यूपी के मेरठ में शुक्रवार को सुबह धूप रही तो दोपहर होते-होते आंशिक बादल छाने लगे, ऐसे में शहरवासियों को तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी मौसम वैज्ञानिक कल जैसे ही मौसम होने की संभावना बता रहे है, ये पूरा हफ्ता ही राहत भरा होगा, इसका अनुमान जताया जा रहा है।दो दिन बारिश के आसार


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी आंशिक बादल रहेंगे और तापमान भी अधिकतम 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 23 और 24 जून को बारिश के आसार है और बादल भी छाए रहेंगे, इसके बाद सप्ताह के लास्ट तक लगातार आंशिक बादल व तापमान भी कम रहने के आसार है, जिसके बाद अगले सप्ताह बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एएन सुभाष के मुताबिक 23 और 24 दो दिन बारिश के आसार है, सप्ताह के लास्ट तक गर्मी कम रहेगी और अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। छिटपुट बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई

वहीं लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर गया। शुक्रवार की शाम को अचानक हुई बारिश ने पटनाइट्स को राहत दी। दो दिनों से मन ललचा रहे बदरा आखिरकार मेहरबान हुए और थोड़ी देर के लिए ही सही बारिश की फुहारों से उम्मीद जगा गए। बता दें कि शुक्रवार को दिनभर पटना के आसमान में बादलों की आवाजाही होती है। हालांकि गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं थी, लेकिन दोपहर तीन बजे को बाद मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। बिहार में 72 घंटे में मानसून की बारिशराहगीरों ने भी इस बारिश से बचने के बजाय इसमें भींगते हुए इसका आनंद लिया। कारगिल चौक, डाक बंगला समेत कई मुख्य चौराहों पर लोग बारिश का आनंद लेते हुए देखे गए। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.2 एवं 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून के राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। अगले 72 घंटे में मानसून की बारिश पूरे प्रदेश में शुरू होने की संभावना जताई गई है।

Posted By: Shweta Mishra