टैरो कार्ड रीडर और एस्‍ट्रोलॉजर 'पल्‍लवी शर्मा' ने टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा 12 मई से 18 मई 2019 तक के लिए सभी राशियों के आर्थिक भाव की भविष्यवाणी की है। इसे पढ़कर हफ्ते की अपनी फाइनेंशियल प्‍लानिंग को बनाएं और भी बेहतर।


मेष (Aries) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आप अपनी काबिलियत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आपको किसी काम के लिए सम्मान प्राप्त हो सकता है - सरकारी नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, लेकिन बिना सोचे समझे कोई निर्णय न लें। अपने से बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें- फूलों से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी है, आपको अपने पुराने निवेश से फायदा प्राप्त होगा। शुभ दिन – 12 मई।

वृष (Taurus) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें, सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी- वकालत से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है, आप थोड़ा नकारात्मक हो सकते हैं, लेकिन अपनी काबलियत और दूसरों के सहयोग से आप अपनी परेशानियों से बाहर निकल आएगें- तैल से सम्बन्धित काम करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह सर्वश्रेष्ठ रहेगा, नए निवेश के लिए यह उचित समय है। शुभ दिन – 18 मई।

मिथुन (Gemini) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपको अपने किसी काम के लिए सम्मान प्राप्त होगा, छोटी यात्रा का योग भी है- सेल्स जॉब्स करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, व्यवसाय में आप धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढेंगे, सोच समझकर निर्णय लें। अपने बात करने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव लाएं- फैशन लाइन से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आपको अपने पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है। शुभ दिन – 16 मई।

कर्क (Cancer) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। पीठ पीछे बात करने वालों से बचे। समझदारी से और दिमाग लगाकर अपने काम को करें- जानवरों से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, रुके हुए काम बनेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है- सफेद पदार्थों से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन – 12 मई।

सिंह (Leo) : नौकरी- यह सप्ताह अति उत्तम है, जैसा चाहेगें वैसा फल प्राप्त होगा। बेवजह भावनात्मक न हों। इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं- कंट्रक्शन से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कोई नया निवेश न करें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसका गहन चिन्तन करें- मेटल से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। अगर आप कुछ नया निवेश करना चाहते हैं तो आप डरे नहीं, आपको अपने नए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। शुभ दिन – 15 मई।

कन्या (Virgo) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, भावनात्मक न हों, दिमाग से काम करने का समय है- यात्रा से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। कोई भी नया काम शुरु करने के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। आपको अपने काम के रिजल्ट जल्दी प्राप्त नहीं होगे। कुछ नए लोगों के साथ आप साझेदारी कर सकते है- पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी है। छोटा निवेश करने से फायदा प्राप्त होगा, लेकिन कुछ बड़ा निवेश करने से पहले सोचे। शुभ दिन – 13 मई।

तुला (Libra) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कुछ नये समाचार मिलने की संभावना है। नये उत्साह के साथ नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होंगे- ज्वैलरी और जेम्स से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, सिर्फ दोस्तों के साथ काम करने की योजना आप बना सकते है, लेकिन थोड़ा-सा सोच विचार कर निर्णय लें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसका गहन चिन्तन करें- मेडिसिन लाइन मे बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। अगर आप कुछ नया निवेश करना चाहते है तो आप डरें नही, आपको अपने नए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। शुभ दिन – 14 मई।

वृश्चिक (Scorpio) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल प्राप्त होगा। अपनी क्षमताओं के अनुसार आप धन कमा सकते हैं- काले और सफेद पदार्थों से संबंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- इस सप्ताह आप ज्यादा नकारात्मक न हों, जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल हो जाएगा, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें-फूड से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार-यह सप्ताह लाभकारी है आपको अपने पुराने निवेश से फायदा प्राप्त होगा। कोई भी नया निवेश करने से पहले उसका गहन चिन्तन करें। शुभ दिन – 12 मई।

धनु (Sagittarius) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आपके सहयोगी जो आपका फायदा नहीं चाहते है, वह आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं, लेकिन आप अपने व्यवहार को नियंत्रण में रखें- ओवरसीज से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। हो सकता है आप किसी उत्सव का आयोजन करें। इसके लिए आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी वाद विवाद में न पड़ें- फ्यूल से सम्बंधित काम करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन – 13 मई।

मकर (Capricorn) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आपको काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में लाभ की सम्भावना है- मीडिया से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। थोड़ी सी जिम्मेदारियां बढेंगी, अपने काम पर फोकस रहें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें, जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा- मेन्युफैक्चरिंग से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नए निवेश के लिए यह उचित समय नही है। शुभ दिन - 12 मई।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी- यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद नहीं है, बेवजह भावनात्मक न हों। कामकाज में उतार-चढाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा- मार्केटिंग से सम्बंधित नौकरी करने वाले। सप्ताह के अंत में कुछ अच्छा होने की संभावना है। बिजनेस- यह सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का समय है। आपको काम के कुछ नये आर्डर मिल सकते है अपने काम पर फोकस रखें- वाहनों से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी रहेगा, निवेश करने में इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्त होगा, ध्यान रहे कि ज्यादा प्रॉफिट की चाह मे गलत निवेश न करें। शुभ दिन - 14 मई।

मीन (Pisces) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। समय आपके अनुकूल है, थोड़ा-सा अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको किसी काम के लिए सराहना प्राप्त होगी- स्टाइलिंग इंडस्ट्री मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कार्य-व्यवसाय एंव मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, अन्यथा किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें- एकाउंट से सम्बंधित बिजनेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन – 17 मई।

द्वारा : टैरो एक्सपर्ट 'पल्लवी शर्मा'

Posted By: Chandramohan Mishra