क्‍या आप जानते हैं दुनिया के ताकतवर राजनेता रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो हम आप को बताएंगे कि अमेरिका से लेकर सोवियत यूनियन के राष्‍ट्रपति रिटायर होने के बाद क्‍या करते हैं।

बराक ओबामा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा रिटायर होने के बाद अपने बिलेनियर दोस्त रिचर्ड ब्रासनन के साथ मॉसकीटो आइलैंड पर छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ फ्रेंच पॉलीनेशियन आइसलैंड पर छुट्टियों का मजा लिया। वॉल स्ट्रीट फर्म ने ओबामा की स्पीच के लिए उन्हें कई हजार डॉलर पेड किया है।

जॉन मेजर
जॉन मेजर पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। जॉन 2001 तक राजनीति में सक्रिय थे। राजनीति के साथ उन्हें क्रिकेट का भी शौक है। वो एक क्रिकेट क्लब के प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं। उन्हें एमसीसीसी क्रिकेट क्लब के लिए भी सिलेक्ट किया गया था। ये क्रिकेट के नियम तय करती है।

बिल क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद पब्लिक लाइफ जीना शुरु किया। वो स्पीच देते हैं। चेरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। उन्होंने 2008 में और 2016 में अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन को भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सपोर्ट किया था। हाल ही में उन्होंने एक किताब लिखी है जिसका नाम है द प्रेसीडेंट इज मिसिंग। ये किताब उन्होंने जेम्स पीटर्सन के साथ मिलकर लिखी है।

थियोडोर रूसवेल्ट
थियोडोर रूसवेल्ट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद वो सबसे पहले एक अफ्रीकन सफारी गए थे। इस टूर में उन्होंने अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री न्यूयॉर्क के लिए जानवरों का शिकार किया था। वहां कुछ महीने गुजारने के बाद उन्होंने 11400 जानवरों की खालें एकत्र की थी। जिन्हें बाद में म्यूजियम में रखा गया।

जोस मुजिका
उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का नाम दुनिया के सबसे दयावान राष्ट्रपति के रुप में लिया जाता है। जोस अपने 90 प्रतिशत सैलेरी यानी 12000 डॉलर चैरिटी में दान कर दिया जाता है। ऑफिस छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के फार्म पर काम करना शुरु कर दिया। वो यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहते भी हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra