ऑफिसों हो या स्‍कूल हर जगह A4 साइज पेपर इस्‍तेमाल किया जाता है। यूएस को छोड़ दें तो ज्‍यादातर देशों में ऑफिशियली तौर पर A4 साइज को मान्‍यता मिली है। तो आइए आज हम विभिन्‍न पेपर साइज के बारे में बात करते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि हर पेपर साइज के पीछे क्‍या है असल वजह....

A, B और C तीन पेपर शीट होती हैं
स्टैंडर्ड पेपर साइज का इस्तेमाल 20वीं सदी में शुरु हुआ था। आज ज्यादातर देशों में इंटरनेशनल पेपर साइज स्टैंडर्ड ISO 216 का उपयोग किया जाता है। बेसिकली यह जर्मन के DIN 476 स्टैंडर्ड पर बेस्ड है। इसमें सबसे पॉपुलर साइज A, B और C शीट हैं। लेकिन हम यहां सिर्फ A सीरीज की बात करेंगे।
कैसी होती है A-sheet
A शीट एक स्टैंडर्ड पेपर है। इसको इस तरह डिजाइन किया जाता है कि, जब हम पेपर को आधा मोड़ते हैं तो आपको बड़े पेपर के आकार के दो छोटे-छोटे पेपर मिलते हैं। हालांकि पेपर को मोड़ने के बाद जो दो नई शीट तैयार होती हैं उनका डाइमेंशन बड़े पेपर की तुलना में कम होगा। लेकिन लंबाई और चौड़ाई का अनुपात समान होगा।

अब आपने ऊपर देखा कि पेपर चाहे A8 साइज हो या A0, सभी का अनुपात समान (1.414) है।

Technology News inextlive from Technology News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari