RANCHI : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रांची के मौसम में अचानक बदलाव गया है। मंगलवार को दोपहर से ही आकाश में बादल छा गए और हवा की रफ्तार भी तेज हो गई। अचानक हुए मौसम के बदलाव से एक बार फिर ठंड लौट सकती है। रांची में बादल छाए रहने की वजह से प्रेशर जोन बन रहा है। मौसम विभाग के डा। ए वदूद ने बताया कि बादल की वजह से बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से एक बार फिर ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। फिलहाल बादल की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रात का तापमान स्टेबल रहेगा। वहीं बादल छंटते ही रात के तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

कैसा रहा तापमान

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड का मौसम अभी पूरी तरह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रभावित हो रहा है।

घंटों लेट चल रही हैं ट्रेनें

खराब मौसम की वजह से अब भी रांची आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है। आनंद विहार से रांची आने वाली झारखंड एक्सप्रेस सात घंटे देरी से रांची आई तो जम्मूतवी-राउरकेला एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से रांची पहुंचने की खबर है। वहीं मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से पहुंची तो हावड़ा एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से रांची आई।

सिनर्जी में असुंता संग डॉक्टरों ने मचाया धमाल

रिम्स में चल रहे सिनर्जी में मंगलवार को धमाकेदार शुरुआत हुई। जिसमें स्पेशल गेस्ट रिटायर्ड प्रोफेसर एमओ होरो और पूर्व हाकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पिछले साल के टॉप एथलीट्स ने मशाल जलाकर खेल का कार्यक्रम आगे बढ़ाया। उसके बाद स्पेशल गेस्ट ने गुब्बारा उड़ाकर सिनर्जी में चार चांद लगा दिए। 800 मीटर की दौड़ में 2014 बैच के अमीष मुंडा ने पहले स्थान पर कब्जा किया, वहीं छात्राओं की 400 मीटर की दौड़ में 2013 बैच की अनुपमा एक्का ने फ‌र्स्ट पोजीशन हासिल किया। शॉटपुट ब्वायज में 2011 बैच के अभिषेक पहले स्थान पर रहे। पीजी ब्वायज के बीच हुए शॉटपुट मुकाबले में डॉ। अभिनव ने बाजी मार ली।

Posted By: Inextlive