ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : बरियातू के रहने वाले आकाश चौधरी को अपनी दादी के लिए व्हील चेयर की जरूरत है. इसके लिए वे पिछले तीन दिनों से शहर के सभी 11 सर्जिकल स्टोर की दुकानें जहां व्हील चेयर मिलती है, उसका चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कहीं यह नहीं मिला. दुकानदारों ने कहा कि 23 मई के बाद हीं व्हील चेयर मिलेगा. दरअसल, लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराना है. ऐसे में सरकार की ओर से बड़े स्तर पर व्हील चेयर्स की खरीदारी कर ली गई है. इस वजह से सप्लायर्स के पास भी अब व्हील चेयर उपलब्ध नहीं है. इस कारण ही सर्जिकल आइटम्स की दुकानों में व्हील चेयर नहीं मिल रहा है.

सप्लाई भी हो गई बंद

प्लाजा चौक स्थित सुधीर सर्जिकल स्टोर के ओनर शौबल कुमार राय ने बताया कि 15 दिन पहले ही व्हीलचेयर का स्टॉक खत्म हो चुका है. जिस कंपनी से व्हील चेयर की सप्लाई होती है उस कंपनी ने भी शॉर्टेज कहकर सप्लाई बंद कर दी है. उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है. इस वजह से व्हील चेयर्स को चुनाव के मकसद से रिजर्व रख लिया गया है, जिस कारण ही आम लोगों के लिए बाजार में अब व्हील चेयर नहीं मिल रहे हैं. अब चुनाव के बाद हीं व्हील चेयर का स्टॉक आएगा.

रांची में 600 व्हील चेयर की ख्ररीदारी

रांची जिले में दिव्यांग वोटर्स की खातिर 600 व्हील चेयर्स की खरीदारी जिला प्रशासन के द्वारा की जा चुकी है. जिला समाज सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि 300 पंचायतों में हर पंचायत को दो-दो व्हीलचेयर दिया जा रहा है. इस व्हील चेयर को मतदान के दिन मतदान केंद्र में रखा जाएगा,ताकि मत देने के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो.

रांची में 9859 हैं दिव्यांग वोटर्स

रांची जिले में करीब 9859 दिव्यांग वोटर्स हैं जो 6 मई को अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. इन दिव्यांग वोटरों को बुथ तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. रांची जिले में 2375 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इसमें से कई मतदान केंद्र ऐसे भी हैं जहां दिव्यांग वोटर नहीं हैं. सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर बुथ पर एक या दो या उससे अधिक दिव्यांग वोटर है जहां व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जाएगा.

विधानसभा चुनाव में भी होगा इस्तेमाल

रांची जिला प्रशासन द्वारा जो 600 व्हीलचेयर खरीदे गए हैं उसका उपयोग अभी लोकसभा चुनाव में किया जाएगा. उसके बाद सभी व्हील चेयर को रख दिया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में फि र से जब दोबारा चुनाव होगा उस समय मतदान केंद्रों पर इन्हीं व्हील चेयर का प्रयोग किया जाएगा. विधानसभा चुनाव में भी जो दिव्यांगों वोटर वोट करने के लिए बूथ पर जाएंगे उनको इन्हीं व्हील चेयर के माध्यम से मतदान केंद्र पर पहुंचाया जाएगा.

Posted By: Prabhat Gopal Jha