श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चश्वद्दस्न्क्त्रन्ढ्ढ/क्कन्ञ्जहृन्: हरियाणवी गाने से देशभर में धूम मचाने वाली डांसर सपना चौधरी जैसे ही मंच पर चढ़ी दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यार तेरा चेतक ते चले तन्ने चश्का रेड फरारी का, बंदूक चल गई तेरी बंदूक चल गईगानों पर अपने ठुमकों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सपना चौधरी के नृत्यों की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों के उतावलेपन के कारण मची भगदड़ और अफरातफरी ने कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया। वीडियो रिकार्डिंग करने के चक्कर में कुछ लोग पंडाल पर चढ़ गए। इसी क्रम में पंडाल गिर गया। केवल कपड़े का पंडाल होने से बड़ी घटना नहीं हुई। इसके बाद आयोजकों ने सुरक्षा की ²ष्टिकोण से कार्यक्रम को तत्काल बंद करा दिया। बावजूद दर्शक हिलने का नाम नहीं ले रहे थे।

छठ महोत्सव में झूमते रहे दर्शक

तालियों की गूंज व उद्घोषक की आवाज के बीच मंच पर विश्वविख्यात कलाकार सुदेश भोंसले ने ज्यों ही अपनी आवाज की तान छेड़ी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना, मेरे महबूब कयामत होगी, तेरा मखरा जैसे हरदिल अजीज गानों की लय पर दर्शक झूमते रहे।

सीनियर अफसर नहीं थे मौजूद

सपना चौधरी के डांस के नाम पर कार्यक्रम स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जमा थी। लेकिन व्यवस्था पर नजर रखने के लिए न तो तेघड़ा डीएसपी मौजूद थे न एसडीएम। लोगों की सूचना पर एसपी अवकाश कुमार ने एएसपी मनोज तिवारी समेत जिले के पुलिस अधिकारियों को भेजा गया।

वाहन की ठोकर से गयी जान

बताया गया कि बछवाड़ा के भरौल गांव में आयोजित छठ महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को देश के नामचीन नृत्यांगना और गायकों के जलवे का लुफ्त लेकर लौट रहे साजन कुमार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई जबकि इलाके में अफवाह फैल गयी कि उक्त युवक की मौत महोत्सव के दौरान मची भगदड़ में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत के गेहुनी बदिया चौक निवासी अशोक पासवान देर रात महोत्सव से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रुदौली गांव की पुलिया के समीप तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायलावस्था में एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता अशोक पासवान ने दुर्घटना के संबंध में थाना में आवेदन भी दिए हैं। आवेदन में पुत्र की मौत का कारण रुदौली गांव की पुलिया के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर से गंभीर रूप से घायल होने को ही बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के बाद से अफवाहों के लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही लेकिन आयोजक समेत प्रशासिनक महकमें ने अफवाह ही माना है। साथ ही लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की गई है।

Posted By: Inextlive