फ्राइडे को एक बार फिर साकची पुलिस ने टिनशेड मार्केट में चल रहे 5 पार्लर से 10 लड़कियों को अरेस्ट किया है. लेकिन किंगपिन के पकड़ में नहीं आने के कारण अवैध धंधा अभी तक बंद नहीं हुआ है.

फ्राइडे को एक बार फिर साकची पुलिस ने टैंक रोड पर बने टिनशेड मार्केट में चल रहे 5 पार्लर से 10 लड़कियों को अरेस्ट किया है। इससे पहले भी कई बार पुलिस ने इस एरिया में रेड मार कर लड़कियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन, किंगपिन के पकड़ में नहीं आने के कारण पार्लर में चल रहा अवैध धंधा अभी तक बंद नहीं हुआ है। पुलिस हर बार लड़कियों को पकड़ कर निश्चिंत हो जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही धंधा फिर से शुरू हो जाता है।

स्पेशल टीम ने मारा छापा
मेंस पार्लर में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट को पकडऩे के लिए स्पेशल नोडल अधिकारी द्वारा बनाई गई साकची पुलिस की स्पेशल टीम दोपहर 2 बजे के आसपास अचानक टिनशेड एरिया मे अलग-अलग पार्लर्स में छापामारी की और 10 लड़कियों को अरेस्ट कर लिया।

बिना बोर्ड के चलता है पार्लर
साकची टैंक रोड पर स्थित अधिकांश पार्लर बिना बोर्ड के चलते हैं। पिछले दिनों हुई पुलिस की कारवाई के बाद यहां के मैक्सिमम पार्लर्स ने अपना बोर्ड हटा लिया था। इन्फॉर्मेशन के मुताबिक पार्लर में बैठी लड़कियां आने वाले कस्टमर्स से तय करती हैं कि उन्हें किस तरह की फैसलिटी चाहिए। इस हिसाब से रेट फिक्स होता है। जैसे ही लोग उस एरिया से गुजरते हैं, उनको मसाज के नाम पर बुलाया जाता है।

 

2011 में हुई गिरफ्तारी
जनवरी- साकची में पुलिस ने पार्लर पर रेड में 10 लड़कियां अरेस्ट. 
मार्च - पुलिस ने पार्लर में रेड मार कर 8 लड़कियों को अरेस्ट किया, किंगपिन पहुंच से बाहर
सितंबर - पुलिस ने साकची स्थित कई पार्लर में रेड मार कर 13 लड़कियों को अरेस्ट किया।

Posted By: Inextlive