Bareilly : दीपावली के मौके पर घर की ब्राइटनेस यूनीक ना हो तो मजा नहीं आता. क्यों सही कहा ना. इसलिए तो बरेलियंस अपने घर-आंगन को नई रंगत देने में जुट गए हैं. घर की दीवारों से लेकर दरवाजों और खिड़कियों को नया और हटके लुक देने के लिए घर-घर में व्हाइट वॉश हो रहा है. बात केवल यहीं खत्म नहीं होती. घर की रंगत बदलने के साथ-साथ लोग इस पर भी ध्यान दे रहे हैं कि घर का कौन सा कलर उन्हें सूट करेगा. इसके लिए वे ज्योतिषी और होम डेकोरेटर की हेल्प ले रहे हैं.


Prefrence to plastic डिस्टेंपर की बजाय बरेलियंस प्लास्टिक पेंट प्रिफर कर रहे हैं। शॉप ओनर्स की मानें तो 10 में से 7 कस्टमर्स प्लास्टिक पेंट की ही डिमांड करते हैं। डिस्टेंपर के मुकाबले प्लास्टिक पेंट कॉस्टली होता है। इससे दीवारों पर स्मूदनेस और ब्राइटनेस रहती है। प्लास्टिक पेंट से दीवार पर लेयर बन जाती है, जो पपड़ी नहीं छोड़ती। 20 लीटर के प्लास्टिक पेंट का डिब्बा 2,200 से 26,500 रुपए तक की रेंज में है।First choice coloursअपने आशियाने के कलर को लेकर बरेलियंस काफी चूजी हैं। दीवारों के लिए लोगों की पहली पसंद व्हाइट, येलो, पिंक, ऑरेंज, क्रीम और मजेंटा कलर हैं। जबकि दरवाजों के लिए व्हाइट, गोल्डन ब्राउन, चेरी कलर और लीफ ब्राउन को तवज्जो मिल रही है। वहीं लोहे की ग्रिल और गेट वगैरह के लिए ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर पसंद की लिस्ट में टॉप पर हैं।150 से ज्यादा shops


सिटी में ब्रांडेड और लोकल पेंट्स की संख्या अच्छी-खासी है। सिविल लाइंस, पटेल चौक, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, राजेंद्र नगर और डीडीपुरम समेत कई एरियाज में पेंट की 150 से ज्यादा शॉप्स हैं। दीपावली पर लोगों का रिस्पांस इतना अच्छा है कि शॉप ओनर्स को इस फेस्टिव सीजन में अच्छे बिजनेस की उम्मीद है। होलसेलर्स के अकॉर्डिंग, सिटी में जितनी भी शॉप्स हैं, सबको मिलाकर दीपावली पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस होने का अनुमान है।Painters की भी बल्ले-बल्लेदीपावली पर पेंटर्स की भी बल्ले-बल्ले हो रही है। घर की रंगाई कराने के लिए उनकी डिमांड काफी बढ़ गई है। घर पेंट कराने के लिए कस्टमर्स की लाइन लगी है। इस सिचुएशन का पेंटर भी जमकर फायदा उठा रहे हैं। कस्टमर्स से मनमानी दिहाड़ी मांग रहे हैं। फिलहाल एक पेंटर पर डे 350 से 450 रुपए के बीच मजदूरी ले रहा है।Combinations are in demand- ऑरेंज के साथ लाइट क्रीम कलर।- मजेंटा के साथ लाइट पिंक कलर।- डार्क ग्रीन के साथ पिस्ता ग्रीन कलर।- डार्क ब्लू के साथ स्काई ब्लू कलर।राशि   - कलर      -   क्यों जरूरी हैमेष   -   रेड        - मेष का स्वामी मंगल होता है ये अग्नि तत्व की राशि है।वृष   -   ग्रे       - वृष का स्वामी शुक्र है ये भूमि तत्व की राशि है। मिथुन  - आसमानी  - मिथुन का स्वामी बुध है ये वायु तत्व की राशि है।कर्क   - फिरोजी    - कर्क का स्वामी चंद्र है ये जल तत्व की राशि है।सिंह  -  केसरिया    - सिंह का स्वामी सूर्य है से अग्नि तत्व की राशि है।

कन्या  - लाइट यॅलो - कन्या का स्वामी बुध है ये भूमि तत्व की राशि हैतुला  - पर्पल कलर  - तुला का स्वामी शुक्र है ये वायु तत्व की राशि है।वृश्चिक - लाइट कलर - वृश्चिक का स्वामी मंगल है ये जल तत्व की राशि है।धनु      - डार्क        - धनु का स्वामी गुरू है ये अग्नि तत्व की राशि है।मकर     - लाइट कलर - मकर का स्वामी शनि है ये भूमि तत्व की राशि है।कुंभ    - जामुनी कलर  - कुंभ का स्वामी शनि है ये वायु तत्व की राशि है।मीन    -  कोई भी हल्का कलर  -मीन का स्वामी वृहस्पति है ये जल तत्व की राशि है।खास है दीपावलीइस बार की दीपावली सभी राशियों के लिए खास होने वाली है। ज्योतिषाचार्य के अकॉर्डिंग, रविवार में स्वाति से लुम्बुक योग बन रहा है। इस योग में अगर सच्चे मन से लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाए, तो सारी मनोकामानएं पूरी होती हैं। दीपावली के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6.19 बजे से रात 11.2 बजे तक है।

'राशि के अकॉर्डिंग घर को कलर करने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। घर के मुखिया की जो राशि होती है, उसके मुताबिक घर का रंग शुभ फल देता है.'डॉ। संजय सिंह, ज्योतिषाचार्य'प्लास्टिक पेंट्स की मांग ज्यादा है। दीपावली पर एक शॉप पर करीब 5 लाख रुपए तक का बिजनेस होता है, जो नॉर्मल दिनों की अपेक्षा ज्यादा है.'गुप्तेश अग्रवाल, शॉप ओनर 'कॉम्बिनेशन के अकॉर्डिंग लोग कलर चूज कर रहे हैं। ऑरेंज, क्रीम, मजेंटा, व्हाइट कलर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 'नसीमउद्दीन, शॉपओनर'हम लोग एक दिन की मजदूरी 400 रुपए लेते हैं। एक रूम की रंगाई करने में मैक्सिमम 6 दिन का टाइम लगता है.' सखावत, पेंटर'जो रंग मुझे सूट करता है, उसी से घर कलर करवा रही हूं। अपने बेडरूम की वॉल को ग्रीन, फिरोजी और पिंक कलर दिया है। मुझे कलरफुल रूम अच्छा लगता है.'नीतू अग्रवाल, हाउसवाइफ

Posted By: Inextlive