RANCHI:नगर विकास मंत्री के आवास के समक्ष दो माह से नाली खोद कर छोड़ दी है। इससे आमलोग काफी परेशान हैं। लेकिन, इसकी चिंता मंत्रीजी को नहीं है। आश्चर्य जब नगर निगम मंत्रीजी के आवास के बाहर नाली निर्माण नहीं करा पा रहा है तो पूरे शहर की स्थिति कैसी होगी। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहीं। वह शनिवार को कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रांची के डिप्टीपाड़ा नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास के समक्ष जनसंपर्क अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि राज्य सरकार व रांची नगर निगम विकास के कायरें में पूरी तरह फेल है। नाली की साफ.-सफाई, पेयजल, 24 घंटे बिजली आपूर्ति एवं कचड़ा उठाव मामले में बहुत दयनीय है। सरकार स्वच्छता के नाम पर झूठे आंकड़े देती है, इस बदहाली से जनता नारकीय जीवन जीने को विवश है। मौके पर मुख्य रूप से पंचम सिंह, अनिल सिंह, गोपाल पांडे, सीपी सोलंकी, सोनू सिंह, चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार, इरफान भाई ऋषभ, गौरव चौधरी आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive