अननेचुरल फिजिकल रिलेशन बनाने के प्रयास का आरोप

दूसरे मामले में मोटर साइकिल खड़े करने के विरोध में लड़की से छेड़खानी

BAREILLY: एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना के साथ-साथ अननेचुरल फिजिकल रिलेशन बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने अपने नंदोई पर भी अटेंप्ट टू रेप का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, नंदोई समेत ससुराल के म् लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कोतवाली में भी एक लड़की से छेड़खानी व मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई।

पति समेत म् लोगों पर एफआईआर

महिला पीर बहोड़ा इज्जतनगर की रहने वाली है। उसकी शादी दो साल पहले करेली सुभाषनगर निवासी शाहिद हुसैन से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। यही नहीं पति बार-बार अननेचुरल फिजिकल रिलेशन बनाने का प्रयास करते थे। शादी के बाद उसे पता चला कि पति की पहले भी दो शादियां हो रखी हैं। उसका आरोप है कि क्ब् अप्रैल को पति ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं नंदोई ने उसके साथ छेड़खानी की और फिर उसे घर से निकाल दिया।

कहीं का नहीं छोड़ूंगा

वहीं दूसरे मामले में बांस मंडी निवासी एक पिता ने कोतवाली में बेटी के साथ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करायी है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी अपने फूफा के साथ कोतवाली एरिया में रिश्तेदारी में गई थी। थे। वहां पर विनय और उसका भाई गौरी आए और मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट और बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की गई। यही नहीं दोनों को धमकी भी दी कि पुलिस से शिकायत की तो कहीं का नहीं छोड़ेंगे।

Posted By: Inextlive