-देवर के प्यार कर दी पति की हत्या, कंकाल से हुआ खुलासा

PATNA: पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पहले महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर बेडरूम में गाड़ दी और उसके बाद उसी रूम में देवर के साथ रहने लगी। हैरत की बात ये है कि पति की हत्या कर देवर के साथ महिला लुधियाना चली गई थी। वहां से घूमकर आई और पिछले 8 महीने से अपने घर में पति के कब्र के ऊपर देवर के साथ रहती थी। पुलिस को अहम सुराग मृतक के दो साल के मासूम बेटे से मिली। पुलिस से मासूम बार-बार यही कह रहा था पापा काट पापा काट। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। पुलिस ने ने मृतक की पत्नी और उसके देवर को को गिरफ्तार कर लिया है।

सबसे कहती थी दिल्ली कमाने गए हैं पति

मृतक बजरंगी के चार भाई हैं। बड़े भाई ने जब मृतक की पत्नी निक्की से उसके पति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो तो दिल्ली कमाने चले गए हैं। पहले तो बड़े भाई को लगा कि वो कमाने चला गया होगा लेकिन जब 5 महीने तक कोई फोन नहीं आया तो संदेह हुआ। निक्की से पूछते तो वो ठीक से जवाब नहीं देती। इस पर बड़े भाई को शक हुआ।

देवर के साथ मिलकर ऐसे दिया पूरी घटना को अंजाम

बाहर रहता था पति : मृतक बजरंगी की शादी निक्की से हुई थी। बजरंगी दिल्ली में नौकरी करता था। इस दौरान पत्नी का देवर चंद्रशेखर के साथ अवैध संबंध हो गया।

पति कर रहा था विरोध : इस मामले की जानकारी जब निक्की के पति बजरंगी को हुई तो उसने काफी विरोध किया। आए दिन इस बात को लेकर घर में विवाद होता था।

गला घोंट दिया : करीब 8 महीने पहले निक्की ने देवर के साथ मिलकर पति को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद गला घोंट कर उसे मार डाला।

शव को काटा : देवर के साथ मिलकर निक्की ने बजरंगी के शव को टुकड़े-टुकड़े में काटा। इसके बाद चंद्रशेखर ने शव का कुछ हिस्सा बाहर फेंक दिया। वहीं कुछ हिस्सा निक्की ने अपने कमरे में ही गाड़ दी।

दोनों चले गए थे लुधियाना : जमीन में पति के शव को गाड़ने के बाद निक्की देवर के साथ लुधियाना चली गई थी। वहां पर करीब चार महीने तक रही।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बड़े भाई ने पुलिस को बुलाया : निक्की देवर के अलावा किसी को कमरे में घूसने नहीं देती थी। एक दिन बड़े भाई पहुंचे तो हड्डी दिखी। उन्होंने पुलिस को फोन किया।

तीन फीट हुई खुदाई : पुलिस पहुंची और करीब तीन फीट तक खुदाई की गई। जिसमें मृतक बजरंगी सिंह के कंकाल का कुछ अवशेष मिला। बेल्ट व बाल भी मिले।

लोगों से पूछताछ : पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दशहरा से पहले निक्की व उसके देवर ने लोगों को फोन कर पूछा था कि पुलिस का संदेह तो नहीं है।

बेडरूम से कहानी : पुलिस ने देखा कि बेडरूम में कोई भी बाहरी नहीं जा सकता। पुलिस ने पहले बच्चे से प्यार से पूछा। उसके बाद निक्की को हिरासत में ले लिया।

एक थप्पड़ में उगल दिया राज : पंडारक के एसएचओ रमन प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि पहले तो मृतक की पत्नी निक्की गुमराह करती रही लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ उगल दिया।

Posted By: Inextlive