कुछ दिनों पहले ही खबरें आ रही थीं कि प्रियंका चोपडा़ ने सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' साइन कर ली है अब खबरे हैं कि प्रियंका ने अभिषेक के साथ भी एक फिल्म साइन कर ली है। हॉलीवुड में प्रियंका को अच्छे खासे प्रोजेक्ट्स मिलना शुरु हो गए हैं इसमें कोई दोराय नहीं है पर क्या प्रियंका को फिर से बॉलीवुड की याद सताने लगी है जो एक साथ दो बडे़ स्टार्स की फिल्में साइन कर दी है।


फिल्म 'गुस्ताखियां' में अभिषेक और प्रियंका दिखेंगे साथइन दिनों प्रियंका को फिर से बॉलीवुड की याद सता रही है अगर ऐसा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। जहां अभिषेक बच्चन खुद एक लंबे समय के बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं वहीं प्रियंका चोपडा़ ने भी बॉलीवुड में कई सालों बाद कदम रखने की तैयारी कर ली है। फिल्म गुस्ताखियां अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म है। इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर विक्की कौशल भी नजर आएंगे पर चर्चा का केंद्र केवल प्रियंका और अभिषेक ही बने हैं। हालांकि इससे पहले भी प्रियंका और अभिषेक साथ में कई फिल्में कर चुके हैं जैसे 'ब्लफ मास्टर' और 'दोस्ताना'। कुछ समय पहले सलमान की फिल्म 'भारत' भी कि साइन
एक दो दिन पहले ही खबरें आ रही थीं की प्रियंका चोपडा़ सलमान खान की अपमिंग फिल्म भारत में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म की शूटिंग शुरु भी हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका करीब 10 साल बाद साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले सलमान और प्रियंका आखिरी बार फिल्म सलाम-ए-इश्क में नजर आए थे। फिलहाल कहा जा रहा है की प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट शूटि ए किड लाइक जैक की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए अभी शूटिंग नहीं कर पायेंगी। इसलिए प्रियंका फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग जून में हॉलीवुड प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद करेंगी। इनकी वजह से प्रियंका का को बॉलीवुड में मिला दूसरा कमबैकअभिषेक बच्चन की फिल्म गुस्ताखियां के लिए फिल्म निर्माता ने अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपडा़ को अप्रोच किया है। सोनाली ने ही प्रियंका को बॉलीवुड में कमबैक का दूसरा मौका दिया है। बता दें कि सोनाली इससे पहले कल्की कोचलीन की फिल्म मारग्रेटा विद अ स्ट्रॉ का निर्देशन कर चुकी हैं जिसमें एक खास तरह की बीमारी के बारे में दिखाया गया है। फिलहाल अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म मनमर्जियां की तैयारी कर रहे हैं, उनहें सेट पर ही सोनाली मिली थीं। अभिषेक को वहीं स्क्रिप्ट पसंद आई औ उन्होंने तुरंत हां कर दिया।रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हनसंजय दत्त और माधुरी दीक्षित 25 साल बाद बडे़ पर्दे पर 'कलंक' से कर रहे वापसी, श्रीदेवी हैं वजह

Posted By: Vandana Sharma