काला हिरण शिकार मामले में भले ही सलमान खान को बेल मिल गई हो पर मामला अभी सुल्टा नहीं है। सलमान खान 7 मई को जोधपुर अदालत में अपने केस की सुनवाई के लिए फिर से पेश होंगे। वहीं 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुंबई में शादी है। सलमान खान अपनी प्रेम रतन धन पायो को स्टार की शादी में शामिल हो भी पाएंगे या नहीं ये एक बडा़ सवाल है...


क्या सोनम की शादी में हो पाएंगे शामिल 


कानपुर। सलमान खान के दो दशक पुराने काला हिरण शिकार केस पर फिर से जोधपुर अदालत में उन्हें 7 मई को पेश होना है। बता दें की इससे पहले इसी अदालत से सलमान बेल पर बाहर रह रहे हैं। सलमान खान की जोधपुर में सुनवाई के चलते एक सवाल लोगों के मन में उठ रहा है कि अगर सलमान खान को जेल हो गई तो वो अपनी को स्टार सोनम कपूर की शादी में कैसे शामिल होंगे। क्या सोनम की शादी उन्हें छोड़नी पडे़गी या अगर वो बरी हो गए तो उनके फैंस तो खुश होंगे ही साथ ही सोनम कपूर को भी खुशी होगी की उनके को स्टार इस ग्रैंड शादी में शामिल हो पाए। बता दें की सोनम की शादी के ज्यादा से ज्यादा तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गेस्ट्स को पहले ही इन्वाइट किया जा चुका है। फिलहाल सलमान सोनम की शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं ये तो कल कोर्ट के वर्डिक्ट के बाद ही पता चलेगा। सलमान के 'स्वैग' से होगा आनंद का स्वागत

आनंद आहूजा शादी से महज तीन दिन पहले ही मुंबई पहुंच गए। आनंद 4 मई को मुंबई आ गए थे जबकि उनकी शादी 8 मई को है। कहा जा रहा है कि आनंद आहूजा और उनके घर वालों का स्वागत करने के लिए कपूर परिवार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर डांस परफॉर्मेंस दे कर करेंगे। बता दें की सलमान खान और सोनम कपूर ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो में प्रेमी प्रेमिका का किरदार निभाया था। दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा था। फिल्म में दोनों ने एक रोमांटिक सॉग 'जलते दिए' पर परफॉर्मेंस दी थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।  हो रहीं सोनम की शादी की तैयारियां

सोनम की शादी की तैयारियों की बात की जाए तो अब तक सभी को ई-कार्ड भेजे जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक सोनम और आनंद ने डिसाइड किया है कि वो ई-कार्ड्स की मदद से ही लोगों को इनंवाइट करेंगे। इसके अलावा सोनम की मेंहदी, हल्दी और संगीत की पूरी तैयारी उनकी आंटी कविता के घर पर चल रही है जो बांद्रां में है। वहीं पर संगीत के डांस रिहर्ल्सल भी हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि वहीं पर सोनम की शादी भी होगी। उसके बाद मुंबई और दिल्ली में दो ग्रैंड रिशेप्शन होंगे। बता दें खबर है कि आनंद और सोनम में लंदन के नॉटिंग हिल में एक फ्लैट खरीदा है और शादी के बाद वहीं बस जाएंगे। इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात, जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआतसोनम कपूर को ब्याह कर ले जाने दूल्हे राजा आनंद आहूजा पहुंचे मुंबई, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma