Jamshedpur: एक जनवरी से ईस्ट सिंहभूम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी डीबीटीएल स्कीम लागू होना है. इसके लागू होने के बाद डिस्ट्रिक्ट्स के सभी एलपीजी कंज्यूमर्स को सिलेंडर पर मिलने वाली सŽिसडी सीधे कंज्यूमर्स के बैंक अकाउंट में जाएगी.

 सŽिसडी सीधे कंज्यूमर्स के बैंक अकाउंट में
 एक जनवरी से ईस्ट सिंहभूम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी (डीबीटीएल) स्कीम लागू होना है। इसके लागू होने के बाद डिस्ट्रिक्ट्स के सभी एलपीजी कंज्यूमर्स को सिलेंडर पर मिलने वाली सŽिसडी सीधे कंज्यूमर्स के बैंक अकाउंट में जाएगी। डिस्ट्रिक्ट में ये स्कीम लांच होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक महज 15 परसेंट कंज्यूमर्स का आधार नंबर ही कनेक्शन के साथ जोड़ा जा सका है। अगर यही रफ्तार रही तो हजारों कंज्यूमर्स को सŽिसडी से महरुम रहना पड़ सकता है।

नही मिला दो लाख से ज्यादाconsumers का आधार
डिस्ट्रिक्ट में एलपीजी के 2 लाख 38 हजार से ज्यादा कंज्यूमर्स हैं। इनमें इंडेन के करीब 1 लाख 94 हजार, एचपी के करीब 35 हजार और भारत गैस के नौ हजार से ज्यादा कंज्यूमर्स हैं। एलपीजी सŽिसडी का लाभ लेने के लिए इन सभी कंज्यूमर्स का आधार नंबर एक जनवरी तक गैस कंपनीज के पास पहुंचना जरूरी है। डीबीटीएल लांच होने में अब बस 35 दिन बाकी है, लेकिन अभी तक करीब 15 परसेंट कंज्यूमर्स के आधार नंबर की सीडिंग ही डिफरेंट गैस कंपनीज के पास हो पाई है। ऐसे कंज्यूमर्स की संख्या करीब 35 हजार 700 है। आधार सीडिंग की इस सुस्त रफ्तार को देखते हुए डीबीटीएल लांच होने के बाद हजारों कंज्यूमर्स के सामने मुश्किलें दिखाई दे रही हैं।

काफी कम है आधार seeding percentage
डिस्ट्रिक्ट में इंडेन, एचपी और भारत गैस के 30 से ज्यादा डिस्ट्रीŽयूटर्स हैं, लेकिन कंज्यूमर के आधार नंबर को कनेक्शन के साथ लिंक या सीड करने में ज्यादातर की रफ्तार स्लो है। सिटी में मौजूद दो गैस डिस्ट्रीŽयूटर्स को छोडक़र किसी भी डिस्ट्रीŽयूटर का आधार सीडिंग परसेंटेज 18 परसेंट से ज्यादा नहीं है। रूरल एरियाज में आधार सीडिंग का परसेंटेज और भी कम है।

बगैर subsidy लेना पड़ेगा cylinder
गवर्नमेंट द्वारा हर एलपीजी कंज्यूमर को एक साल में 9 सŽिसडाइज्ड सिलेंडर्स दिए जाते हैं। फिलहाल प्रति सिलेंडर पर गवर्नमेंट द्वारा 450 रुपए सŽिसडी यानी 9 सिलेंडर के लिए 4050 रुपए सŽिसडी के तौर पर दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर डीबीटीएल लागू होने के बाद कंज्यमूर का आधार नंबर गैस कंपनी और बैंक के साथ लिंक नहीं है तो उन्हें सŽिसडी नहीं मिलेगी। इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर उदय कुमार ने कहा कि हर कंज्यूमर के लिए आधार नंबर देना जरूरी है। ऐसा नहीं होने की सूरत में उन कंज्यूमर्स को सŽिसडी का लाभ नहीं मिलेगा। उदय कुमार ने कहा कि डीबीटीएल लागू होने के बाद मार्च तक राहत मिलेगी, पर इस दौरान आधार नंबर ना मिलने पर एक अप्रैल से सŽिसडी पूरी तरह बंद हो जाएगी।

कई option हैं मौजूद
अपने आधार नंबर को गैस कंपनी के पास इनरॉल करने के लिए कई ऑप्शन दिए जा रहे हैं। उदय कुमार ने कहा कि हर कंज्यूमर को डिस्ट्रीŽयूटर के पास मौजूद ड्रॉप बॉक्स में अपना आधार डीटेल डालने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा कॉल सेंटर, इंटरनेट, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए भी आधार नंबर को इनरॉल करने की सुविधा है।

 

105 districts में launch होगा DBTL
एक जनवरी को देश के 105 डिस्ट्रिक्ट्स में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी (डीबीटीएल) लांच किया जाएगा। इस फेज में झारखंड के ईस्ट सिंहभूम सहित सिमडेगा, वेस्ट सिंहभूम, पाकुड़, जामताड़ा डिस्ट्रिक्ट शामिल है। बाकी के डिस्ट्रिक्ट्स में ये स्कीम डिफरेंट फेज में पहले ही लांच की जा चुकी है।

 

Agency                Consumers  Aadhar seeding %
अग्र्रवाल इंडेन सर्विस      15894                 5.89
अंबे इंडेन                  12070                10.18
आरती इंडेन                 7162                 14.03
भोलेनाथ इंडेन              3701                   2.10
चांदनी इंडेन                4543                   9.46
चंद्रकला इंडेन              3601                  15.57
धालभूम गैस सर्विस        8422                   6.20
ग्र्रीन इंडेन सर्विस           9731                  17.65
जयसवाल गैस सर्विस      12488                  8.87
जमशेदपुर गैस सर्विस      15044                 17.02
काबरा गैस सर्विस          15085                 18.14
कंचनदीप                   22859                 46.22
कुशल इंडेन                10104                 14.64
मरांगबुरु इंटरप्राइजेज       9955                    1.62
नरेश गैस सर्विस          10842                  14.61
ओएसिस गैस सर्विस      10669                  13.45
श्री बजरंग इंडेन           12597                  12.41
सिंह इंडेन सर्विस          9577                   11.58
एचपी
अग्रवाल ट्रेडिंग को.       10616                  21.00
बिमला एचपी गैस एजेंसी     5020                    12.00
गुप्ता गैस एजेंसी            6643                  7.00
लक्ष्मी गैस एजेंसी            4916                  6.00
स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी     5780                  14.00
शक्ति एचपी ग्र्रामीण वितरक     1743                    2.00
भारत गैस
सिटी गैस सर्विस            9287                   5.59
माता रानी भारत गैस एजेंसी     134                   16.37

 

डीबीटीएल लागू होने के बाद जिन लोगों का आधार नंबर गैस कंपनीज के पास अवेलेवल नहीं है, उन्हें सŽिसडी नहीं मिलेगी। डिस्ट्रीŽयूटर्स के पास आधार नंबर सबमिट करने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं।
उदय कुमार, एरिया मैनेजर, इंडेन

 

Report by : abhijit.pandey.inext.co.in

Posted By: Inextlive