आपने रील लाइफ में तो कई बार भाई-बहन के बीच अनजाने में पति-पत्‍नी जैसा रिश्‍ता देखा होगा लेकिन क्‍या रियल लाइफ में ऐसा होते देखा है। शायद आपका जवाब नहीं होगा लेकिन हाल ही में एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को बच्‍चा होने और तलाक के बाद पता चला कि उसका पति उसका भाई है। इसके बाद महिला ने जो कहा और ज्‍यादा हैरान करने वाला था। आइए जानें यह पूरा मामला...


रहस्य को खोला


जी हां हाल ही में ब्राजील के एक रेडियो प्रोग्राम में एड्रियाना नाम की 39 साल की महिला ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एड्रियाना का कहना है कि इस शो की ट्रैकिंग के जरिए उसे उसके रिश्तेदार मिल रहे हैं। जिसमें उसका भाई भी मिला है। एड्रियाना की शादी लिनार्डो नाम के एक शख्स के साथ हुई है। उसकी शादी के बाद 7 साल तक वह साथ रहे। इतना ही नहीं उन दोनों को एक बच्चा भी हुआ। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अनोखा क्या है तो सबसे अलग बात यह है कि एड्रियाना का पति लिनार्डो ही उसका अपना भाई ही है। एड्रियाना के मुताबिक उसे यह ही आज तक पता था कि वह जब एक साल की थी तब उसकी मां ने उसका साथ छोड़ दिया था। वहीं लिनार्डो को पता था कि जब वह आठ साल का था तब उसकी सौतेली मां ने भी उसका त्याग कर दिया था। जुदा नहीं कर सकता

हालांकि शादी के 7 साल बाद इनकी आपस में अनबन होने की वजह से ये अलग हो गए थ्ो। इस दौरान एड्रियाना अपने होम टाउन लौट गई थीं। ऐसे में जब पिछले माह उसकी मां समेत कई रिश्तेदारों की खोज हुई थी। तब उसे पता चला कि लिनार्डो उसका भाई था। मां ने बताया कि लिनार्डो को भी उन्होंने ही छोड़ा था। ऐसे में अब लिनार्डो और एड्रियाना दोनों ही अपनी इस सच्चाई को जानकर हैरान हैं। हालांकि एड्रियाना का कहना है कि शायद लिनार्डो से कभी अलग नहीं हो सकती है। अब वह उनके भाई के रूप में सामने आया है। इससे साफ है कि अब उन दोनों को मौत के सिवाय कोई नहीं जुदा कर सकता है। गॉड की शायद यही मर्जी है तभी यह सब हुआ है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra