केरल में रविवार को पुलिस ने 11 दूल्‍हों से शादी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला इन आदमियों से शादी कर कुछ दिन बाद पैसे और गहने लेकर भाग जाती थी। आइए पढ़ें पूरी खबर...

एमबीए पास है यह महिला
एमबीए पास। गोरा रंग। पांच फीट दो इंच लंबाई। पढ़ा-लिखा परिवार। दिव्यांग और तलाकशुदा लड़के को शादी के लिए इस तरह की लड़की मिल जाए तो मानो लॉटरी ही लग गई। देशभर के एक-दो नहीं बल्कि 11 दिव्यांग और तलाकशुदा लड़कों को ऐसी दुल्हन मिली। फर्क बस इतना था कि दूल्हे हर बार अलग थे, लेकिन दुल्हन एक थी। जिसका नाम है मेघा भार्गव। आश्चर्य हुआ न। लेकिन यह सत्य है।

तीन साल में रचाई 11 शादी

25 वर्षीय मेघा भार्गव ने मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई, राजस्थान और केरल में पिछले तीन वर्षों में 11 शादी की। शादी के एक सप्ताह के अंदर ही ससुराल वालों को खाने में नींद की गोली देकर वह घर से ज्वेलरी और नकदी समेटकर भाग जाती थी। इस तरह उसने लगभग एक करोड़ से ज्यादा की ठगी की। मेघा ने आखिरी शादी त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले लॉरेंन जोसटिस से की थी। शादी के बाद करीब 15 लाख का माल समेट कर वह फरार हो गई थी। जिसकी जांच केरल पुलिस कर रही थी।
यह भी पढ़ें : 1200 साल पुरानी इस सोने की मूर्ति का कराना पड़ा सीटी स्कैन
जीजा और बहन करते थे मदद
सर्विलांस के माध्यम से शनिवार को केरल पुलिस आम्रपाली जोर्डिक अपार्टमेंट सेक्टर 120 पहुंची। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। ठगी के धंधे में सहयोग करने वाली उसकी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। तीन को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर केरल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : चीनी कुवारों को करनी पड़ती है लाशों से शादी

इंदौर का महेंद्र बुंदेला करता था मध्यस्थता

मेघा मूलरूप से गोयल विहार खजराना, इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मेघा उसकी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र ने जल्द पैसा कमाने के लिए लुटेरी दुल्हन बनने की योजना बनाई। इसके लिए मालवा इंदौर के रहने वाले महेंद्र बुंदेला से मेघा ने संपर्क किया।महेंद्र ने सबसे पहले मेघा की इंदौर में ही शादी कराई। जहां से वह 11.5 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर भागी। फिर मुंबई में शादी की। जहां से 40 लाख का माल लेकर भागी। फिर पुणे में शादी की, जहां से 90 लाख का माल लेकर फरार हुई।
यह भी पढ़ें : इस नानी ने अपने ही पोते को दिया जन्म

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari