- होली के दिन नशे की गोली देने के साथ सांस कर दी थी बंद

- परिजन एसएसपी से कर चुके हैं पत्नी के खिलाफ शिकायत

Meerut: खरखौदा के फफूंडा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का राज खुलकर सामने आ गया। होली के दिन इस व्यक्ति की बॉडी उसके ही घर में मिली थी। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पत्नी व उसके प्रेमी को आरोपी ठहराया था। इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

यह था मामला

होली के दिन क्7 मार्च को फफूंडा में रहने वाले छोटेलाल पुत्र मुरारी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रात में वह अपनी पत्नी के साथ ठीकठाक अवस्था में सोया था और सुबह मरा हुआ मिला था। इस संबंध में परिजनों ने छोटेलाल की पत्नी पूजा पर आरोप लगाया था कि उसने अपने प्रेमी गांव के ही अशोक कुमार पुत्र बीर सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी कि महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अवैध संबंधो में हत्या

पुलिस के अनुसार महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने कबूल लिया कि उसका अशोक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसके घर भी आता जाता था। जिसके चलते छोटेलाल उसका विरोध करता था। इस पर पूजा ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसको मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। होली से अच्छा मौका नहीं था। इस दौरान उसको दारू में नशीली गोलियां मिलाकर दे दी गई थी। साथ ही उसका तकिया से मुंह दबा दिया था। इस मामले में पुलिस ने पीएम के बाद बिसरा प्रजर्व करके जांच के लिए भेज दिया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

Posted By: Inextlive