PATNA: पटना के नदी थाना क्षेत्र में रविवार को परिवार के साथ नहाने आई एक महिला गंगा डूब गई। महिला को डूबते देख उसके बेटे और बेटी ने नदी में छलांग दी। इसके बाद वो लोग भी डूबने लगे। किसी तरह लोगों ने बच्चों को तो बचा लिया लेकिन मां पानी की धार में बह गई। ये परिवार नालंदा से पटना में गंगा स्नान करने आया था। नदी एसएचओ नगेंद्र पाल ने बताया कि नालंदा जिले के हिलसा निवासी रानी देवी (50) रविवार सुबह परिवार के साथ गंगा नहाने आई थी। पूरा परिवार सुबह 9 बजे त्रिवेणी घाट पर नहा रहा था। नहाते समय रानी देवी घाट की निचली सीढ़ी पर चली गई। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। करीब दो मिनट बाद घाट के चौथे सीढ़ी पर नहा रहे 25 वर्षीय बेटे सोनू कुमार की नजर मां पर पड़ी तो वो तत्काल पानी में छलांग लगा दिया। उसके पीछे ही बेटी ने भी छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आता था वो लोग भी डूबने लगे।

गोताखोरों ने बचाया

तीनों एक साथ पानी में डूबने लगे। इसी बीच घाट पर बैठे गोताखोरों की उन पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन लोगों ने गंगा में छलांग दी। गोताखोरों ने सोनू और उसकी बहन को बचा लिया लेकिन जब तक उसकी मां तक पहुंचते तब तक काफी देर हो गई। वह डूब गई। काफी खोजबीन के बावजूद वह नहीं मिली। बेटे और बेटी को तो गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन मां का पता नहीं सका।

Posted By: Inextlive